उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से मजदूर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के शिवली जिले के प्रतापपुर थानां क्षेत्र निवासी स्व. छेददन का 52 वर्षीय पुत्र देवी प्रसाद थरियांव थानां क्षेत्र में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। बीती रात वह थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से देवी प्रसाद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

