उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप।अज्ञात पिकअप बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी चंद्र किशोर का 20 वर्षीय पुत्र विशम्भर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक इन्द्रो पुल के समीप पहुंची तभी अज्ञात पिकअप उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक विशम्भर सिंह रोड पर गिर के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

