उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के मनीपुर गाँव मे घर के समीप स्थित तालाब के पास भैस बाँधते समय युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी देव शरन पाल का 25 वर्षीय पुत्र अनुज पाल आज सुबह अपने घर के समीप स्थित तालाब के पास भैंस बाँध रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

