उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान चलाकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवामें में आज दिनांक 04/05.11.2026 की रात्रि को यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी केसरी यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध) सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की सघन चेकिंग की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्यवाही करते हुए कुल ₹1,80,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा 03 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन, बल्कि अन्य सड़क मार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। अतः यातायात नियमों का पालन करें, जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

