उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नन्दलाल के 47 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 102 एंबुलेंस की ईएमटी पूजा देवी व पायलेट अशोक कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share