उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में रोड हादशे में घायल के परिजन उसको इलाज के लिए लेकर आए जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थानां क्षेत्र के कुटिया गाँव निवासी प्रहलाद सिंह का 55 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह व बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गाँव निवासी धनपत का 65 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कानपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक कानपुर जनपद के चकेरी के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे पुलिस ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाकर घटना की सूचना उनके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे वीरेंद्र के परिजन उसको अपने साथ घर लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है वही पंकज के परिजन उसको कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share