उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को रानी चन्द्रप्रभा डिग्री कॉलेज, खागा में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचीं जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को दी जा रही जानकारी और प्रशिक्षण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना से संबंधित विषयों को समझाने के तरीके तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखा। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।उन्होंने प्रशिक्षण की महत्ता को देखते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण से प्रशिक्षण व्यवस्था में गुणवत्ता और कार्यकुशलता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share