उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बिन्दकी बस स्टॉप(सिविल लाइन्स)फतेहपुर स्थित आईटीआई परिसर में कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि0 निर्माण इकाई–2 प्रयागराज द्वारा रु0 09.57 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नवीन भवन का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्यदाई संस्था द्वारा भवन निर्माण का कार्य समय से पूर्ण नहीं किया जा रहा है इस पर कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर का वेतन तब तक आहरित न करने के निर्देश दिए जब तक कि भवन का पूरा कार्य पूर्ण न हो जाय। उन्होंने भवन में प्रयुक्त सामग्री(दरवाजा, खिड़की, फर्श पर लगा पत्थर, स्टील ग्रिल आदि) को देखा और अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि भवन के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का मिलान कर ले कि जो स्टीमेट में है वही सामग्री प्रयुक्त हुई है या नहीं। भवन के बाहरी दीवार पर पानी की सीलन की जानकारी की और भवन की छत पर जाकर देखा और कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि छत का पानी निकालने वाले पाइप के चैंबर को ढक्कन दे ढकवा दे ताकि पानी न भर सके और शेष जो फिनिशिंग के जो कार्य बचे हुए है को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से 25 दिन के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।। उन्होंने भवन के सेफ्टिक टैंक के बगल बने टैंक में जाली लगवाने के निर्देश दिये साथ ही परिसर में अन्य पुराने भवनों को फौरी तौर पर गिरवाकर परिसर को साफ सफाई के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने भवन को बीमों के बीच खाली जगह को भरवाने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

