उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्शर पुल, पांडु नदी के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो चार पहिया वाहनों की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई। जिससे दोनों वाहनों में सवार दोनों दम्पत्ति 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार औंग थानां क्षेत्र के करचलपुर गाँव निवासी रमा शंकर शुक्ला का 45 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र शुक्ला अपनी 40 वर्षीय पत्नी सैलेन्द्री देवी को चार पहिया वाहन में सवार कर घर से निकला था। जब वह कल्यानपुर थानां क्षेत्र के बक्शर पुल, पाण्डु नदी के समीप पहुंचा तभी गाँव निवासी सालिग राम का 48 वर्षीय पुत्र नीरज अपनी 42 वर्षीय पत्नी विभा देवी को चार पहिया वाहन में सवार चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। दोनों के चार पहिया वाहन जब बक्शर के समीप थे तभी अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दोनों चार पहिया वाहनों की आपस मे ज़ोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें दो चार पहिया वाहनों में सवार चारो लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट जितेंद्र सिंह व दुसरी 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट उदय भान पाठक ने घायलो को इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
