उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम घाना क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गाँव में अपने घर मे काम करते समय महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग गाँव निवासी महेन्द्र शाहू की 35 वर्षीय पत्नी अनीता शाहू अपने घर मे काम कर रही थी। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share