उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खैरेई गांव निवासी रोशन का 18 वर्षीय पुत्र रमेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार रमेश घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी यशवंत व पायलेट संजय के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
