उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन जनपद में पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारिवारिक आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय सहित पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं रंग-बिरंगी पुष्प सज्जा से निर्मित आकर्षक रंगोली के मध्य दीप जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आतिशबाजी एवं फुलझड़ियां जलाकर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया गया। साथ ही पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिजनों एवं बच्चों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने आपसी सौहार्द, उत्साह एवं आत्मीयता के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के बीच पारिवारिक जुड़ाव एवं आपसी सद्भाव की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
