उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के सामने पुआल लदे छोटे लोडर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के दावतपुर गांव निवासी दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पुआल लादकर आ रहे छोटे लोडर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
