उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती रोड पर स्थित संवेदना हॉस्पिटल की चौथी वर्षगांठ पर अस्पताल प्रबंधन ने हवन व पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया। जहां आए मरीजों के तीमारदारों के साथ-साथ राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हॉस्पिटल के संचालक नितिन मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अस्पताल की वर्षगांठ के दिन अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से निःशुल्क ओपीडी सेवा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, नितिन मिश्रा, क्षितिज मिश्रा, आलोक शर्मा, सौरभ सिंह गौर, ओजस्वी मिश्रा, मोहित सैनी, अमित कु‌मार सिंह, शोभित सैनी संचालक संवेदना हास्पिटल और हॉस्पिटल स्टॉप आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share