उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे से बाजार की खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग जरौली गांव के समीप हादसे का शिकार हो गए। पानी की टंकी से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में जरौली निवासी राजू रैदास (45) की मौत हो गई, जबकि मैकू निषाद (40) और उत्तम निषाद (35) घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मैकू की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जरौली गांव निवासी राजू रैदास पुत्र स्वर्गीय मतु, मैकू निषाद पुत्र शिव बहादुर और उत्तम निषाद पुत्र पुतानी बाइक से असोथर बाजार खरीदारी करने आए थे। घर लौटते समय जरौली पानी की टंकी से पहले मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जरौली चौकी प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय की मदद से तीनों को खंती से बाहर निकल वाया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय खालिस पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने राजू रैदास को मृत घोषित कर दिया। मैकू को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि उत्तम का उपचार किया गया। वही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहोशी के कारण चालक की नहीं हो सकी पहचान चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि तीनों लोग असोथर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। तीनों के बेहोश होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाइक कौन चला रहा था। हादसे के समय किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक का दो बीघा खेती के सहारे चलता था परिवार राजू रैदास के पास महज दो बीघा खेती थी। खेती और मजदूरी करके वह पत्नी बीना देवी और सात बच्चों का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू के सात बच्चों में सबसे बड़ी बेटी मनीषा (22) की शादी हो चुकी है। इसके अलावा नेहा (18), सनी (16), आशीष (14), शिवम (12), वर्षा (10) और चांदनी (8) हैं। पति की मौत के बाद बीना देवी के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। वह बार-बार यही कहकर बिलख रही हैं कि अब बच्चों का सहारा कौन बनेगा और बेटी की शादी कैसे होगी। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
