उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा मुत्तौर गाँव में हुई चोरी की घटना के संबंध में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित एवं परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी जाफ़रगंज एवं थानाध्यक्ष ललौली मय पुलिस बल उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना का शीघ्र अनावरण करने, साक्ष्यों का संकलन करने, घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाई किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
Total Views:
0
