उत्तर प्रदेश फतेहपुर के हथगांम थानां क्षेत्रांतर्गत ग्राम अखरी के तिहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित गैंगेस्टर अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू (गैंगलीडर) द्वारा अपनी पत्नी ममता सिंह के नाम से अवैध रूप से अर्जित ₹35,00,000/- (पैंतीस लाख रुपये वर्तमान में अनुमानित कीमत) की अचल संपत्ति धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कुर्क (पूर्व में भी इसी अभियोग में ₹52,20,309/- की चल/अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है; इस घटना से संबंधित अब तक कुल 87,20,309 -रुपये (सत्तासी लाख बीस हजार तीन सौ नौ रुपये) की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है)। सरकार द्वारा संचालित “संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार” नीति के तहत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथगांव व थाना थरियांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई आज दिनांक 09.11.2026 को थाना हथगांम पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0- 152/2025 धारा 2/3 उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से सम्बन्धित गैंगलीडर सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू पुत्र स्व० रामआसरे सिंह निवासी ग्राम अखरी, थाना हथगाँम द्वारा अपने गैंग के सदस्यों- पीयूष सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, ज्ञान सिंह उर्फ विपुल तथा विवेक कुमार उर्फ पाठक के साथ मिलकर आपराधिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित कर अपनी पत्नी ममता सिंह के नाम से तैयार की गई पैंतीस लाख (₹35,00,000/-) रुपये वर्तमान अनुमानित कीमत की अचल संपत्ति (भूमि) को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त कुर्क किया गया। अचल संपत्ति अभियुक्तगण द्वारा गिरोहबन्द होकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ के उद्देश्य से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जान से मारने की नियत से हमला व हत्या जैसे जघन्य अपराधों के माध्यम से अर्जित की गई पाई गई, जिससे आम जन-मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, फतेहपुर (पीठासीन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स) द्वारा वाद संख्या-1344/2026 (कंप्यूटरीकृत वाद संख्या- D202602250001344, सरकार बनाम सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू) में पारित आदेश दिनांक 31.10.2026 के अनुपालन में विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही संपन्न कराई गई तथा कुर्क संपत्ति के प्रबंधन हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, खागा को प्रशासक/रिसीवर नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दिनांक 24.06.2026 को इसी अभियोग (मु0अ0सं0-152/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना हथगांम) में गैंगेस्टर अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू व उसके परिजनों/सदस्यों की कुल बावन लाख बीस हजार तीन सौ नौ (₹52,20,309/-) रुपये अनुमानित मूल्य की चल/अचल संपत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त की जा चुकी है। इस प्रकार उक्त अभियोग में अब तक कुल 87,20,309/- रुपये (सत्तासी लाख बीस हजार तीन सौ नौ रुपये) अनुमानित मूल्य की अवैध चल/अचल संपत्ति जब्त कुर्क की जा चुकी है। पुलिस द्वारा संगठित /पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
