उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अभियान चलाकर 39 हिस्ट्रीशीट बंद की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में जनपद में प्रभावी अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सकारात्मक पुलिसिंग एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रचलित कुल 39 हिस्ट्रीशीटरों (एच० एस०) की निगरानी बंद किए जाने की कार्यवाही की गई है। अभियान के अंतर्गत जनपद के 05 थानों- थाना सुल्तानपुर घोष के 14, थाना मलवा के 12, थाना हुसैनगंज के 10, थाना कोतवाली के 02 तथा थाना बकेवर के 01 हिस्ट्रीशीटर (कुल 39 एच०एस०) की हिस्ट्रीशीट/निगरानी बंद की गई है। उपलब्ध अभिलेखीय विवरण के अनुसार, इन व्यक्तियों की वर्तमान आयु 53 वर्ष से 85 वर्ष के मध्य है तथा इनके विरुद्ध अंकित अंतिम अपराध का वर्ष 1977 से 2017 के मध्य का है। पुलिस का उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के साथ-साथ अपराध का मार्ग त्यागकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने वाले व्यक्तियों को सामान्य सामाजिक जीवन की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। पुलिस द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनहित में इस प्रकार की सकारात्मक एवं सुधारात्मक पहल निरंतर जारी रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
