उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में दीपावली के पावन पर्व को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भण्डारण, बिक्री व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अंतर्गत दीपावली पूर्व एक विशेष धरपकड़ एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त विशेष अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध ठिकानों एवं गोदामों पर व्यापक स्तर पर छापेमारी एवं सघन चेकिंग की कार्यवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत थाना धाता, ललौली, थरियांव, हुसैनगंज, हथगांव, जहानाबाद, बकेवर, गाजीपुर एवं कल्यानपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए कुल 18 आरोपियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की गई तथा उनके कब्जे से कुल 12,837 किलोग्राम (128 कुन्तल 37 किलोग्राम) अवैध पटाखे एवं भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की गई। भारी बरामदगी के संबंध में संबंधित थानों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं (5/9बी व 5/9 ख) के अंतर्गत कुल 16 अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की गई है। पुलिस द्वारा समय रहते की गई इस व्यापक एवं निरोधात्मक कार्यवाई के फलस्वरूप जनपद में अवैध विस्फोटक सामग्री के संभावित खतरों पर प्रभावी रोकथाम लगी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और संपूर्ण जनपद में दीपावली का पर्व पूर्णतः सुरक्षित, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share