उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी सरवन अपनी 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए हथगांम कस्बे गया था। जब उसकी बाइक थाना के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार पुष्पा देवी घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट जय प्रकाश के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
