उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परिजन उसको प्राथमिक उपचार के बाद घर लेकर चले गए। घर पर हालत बिगड़ने पर पुनः अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी राम औतार की 50 वर्षीय पत्नी केशव देवी अपने पुत्र दीपू के साथ बाइक पर सवार होकर चित्रकूट दर्शन करने गई थी। वहां से वापस लौटते समय जब बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी गांव के समीप पहुंची तभी बाइक पर बैठी केशव देवी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई है। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन उसको अपने साथ घर लेकर चले गए। घर पर तबीयत बिगड़ने पर पुनः उसको अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share