उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा ब्लॉक मुख्यालय से सटे हुए ऐतिहासिक रानी तालाब के पास सोमवार दोपहर एक आरोपी द्वारा महिला की स्कूटी से पर्स चोरी किया गया। जब महिला ने गाडी से पर्स लूटने वाले आरोपी देखा लिया था। जब तक गाड़ी के पास महिला पहूँची तब तक चोर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने लिखित सूचना हसवा पुलिस चौकी दी गई। पुलिस मामले की तुरंत छानबीन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार थारियाव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुरावं गाँव निवासी आशना देवी पत्नी ओमदेव सिंह हसवा पुलिस चौकी में लिखित सूचना दे कर बताया कि सोमवार 12:20 बजे वह अपने परिवार के साथ हसवा कस्बें के ऐतिहासिक रानी तालाब घूमने गई थी। इसी दौरान उसकी स्कूटी पर रखें बैग मैं अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक माइक चोरी कर लिया गया है। पर्स में नकद 2760 रु0 एक चेक एवं केवाईसी संबंधी प्रपत्र रखे हुए थे। चोर की तलाश में पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हसवा कस्बें ऐतिहासिक रानी तालाब में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति केशवपुर नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तलाश की गई । तो एक संदिग्ध व्यक्ति फैजुल्लापुर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। उसे फैजुल्लापुर नहर की पटरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिग्विजय सिंह उर्फ़ प्रींशू पुत्र सर्वेश सिंह निवासी ग्राम हसवा थाना थरियाव बताया , तलाशी के दौरान अभियुक्त की जींस पैंट की बाई जेब से चोरी के 2760 रुपए नगद बरामद हुए आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि हसवा रानी तालाब पर स्कूटी में रखे बैग में पर्स चोरी करना तथा उसमें रखे रुपए चेक एवं केवाईसी प्रपत्र निकाला गया है । अभियुक्त ने बताया कि चेक एवं केवाईसी प्रपत्र को फाड़कर नहर की पटरी में फेंक दिया था। तथा रुपए और पर्स लेकर फरार हो गया था। बारामदी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की गई। इस मामले में थारियाव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इसके पहले भी आरोपी रानी तालाब के आसपास और आसपास के जंगलों में चोरी तथा अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है । और इसके पहले भी आरोपी जेल जा चुका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
