उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराध की शिकायत के लिए पोर्टल के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
