उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव की मोड़ में उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब युवक का शव खाली मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार पुत्र असरखी लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय शैलेंद्र कुमार खाली पड़े मकान में रहते थे। इसी मकान में उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादशे की जानकारी होते ही मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
