उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को मदर सुहाग इंटर कॉलेज में ट्रैफिक की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 700 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की अपील की। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्र ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर आरआई कृष्णचंद्र सिंह, राम सागर, प्रधानाचार्य डी के श्रीवास्तव, फिरोज खान सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
