उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थानां पुलिस द्वारा चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए ₹25,000/- के इनामिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण एवं ₹7,670/- नकद बरामद किया गया। दिनांक 06.08.2026 को वादिनी द्वारा थाना चाँदपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर उनके मकान की बाउंड्री कूदकर घर के अंदर घुस आए तथा कमरे में रखी एक जोड़ी चाँदी की पायल, एक जोड़ी मोटी चाँदी की पायल (वजन लगभग 250 ग्राम), एक सोने की नथुनी, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र एवं चाँदी के 13 सिक्के चोरी कर ले गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चाँदपुर पर मु0अ0सं0 0149/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। वही दिनांक 01.06.2026 को वादी शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व० बंशीधर निवासी ग्राम खदरा मजरे गोहरारी थाना चाँदपुर द्वारा थाना चाँदपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 31.05.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे के बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीवार के सहारे चढ़कर उनके घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी अटैची, नकदी एवं उनकी माताजी के आभूषण तथा वादी की नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की जानकारी सुबह होने पर वादी द्वारा डायल 112, चौकी इंचार्ज, थाना इंचार्ज एवं ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चाँदपुर पर मु0अ0सं0 0091/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज दिनांक 19.11.2026 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभयोगों से संबंधित प्रकाश में आये ₹25,000/-के इनामिया थाना क्षेत्र के अमौली निवासी घसीटे के 21 वर्षीय पुत्र विकाश धोबी
को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 1. एक जोड़ी पायल सफेद धातु, 2. एक अंगूठी पीली धातु, 3. 7670 रुपये बरामद। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
