उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में धान की फसल काटने खेतों ने गए किसान और उसकी पत्नी पर सियार ने हमला करते हुए काट लिया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी किसान 43 वर्षीय रवींद्र कुमार अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के साथ 27 अक्टूबर को तड़के खेतों में धान की फसल काटने गया था। तभी सियार ने हमला करते हुए दंपति को काट लिया था। जिसके बाद दोनों ने इलाज करवाते हुए एंटी रैबीज के इंजेक्शन मेडिकल कालेज अल्लीपुर में लगवाए थे। जिसके बाद पत्नी शकुंतला देवी ठीक हो गई थी। गुरुवार रात किसान रवींद्र कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन जिसे आनन फानन इलाज के लिए हैलेट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर मां लक्ष्मी देवी, पत्नी शकुंतला, पुत्री पल्लवी और पुत्र मिथिलेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसान का शव हैलेट से घर वापस लेकर लौट आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
