उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ित के खाते में 1,38,300/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में थाना थरियांव साइबर टीम द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करते हुए शिकायत संख्या 33105260095569 / 33105260095585 पर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस टीम के सार्थक प्रयासों से साइबर फ्रॉड के माध्यम से पीड़ित योगेश कुमार निवासी ग्राम कासिमपुर बीबीहाट थाना थरियांव जनपद के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 1,38,300/- रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कराई गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share