उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंभीपुर गांव में डीजे में करंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुंभीपुर गाँव निवासी ज्ञान प्रकाश यादव का 17 वर्षीय सचिन यादव गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय कार्यक्रम में नाच-गाने का आयोजन भी चल रहा था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
