उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र कंधरापुर गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्धरापुर गांव निवासी छोटई का 55 वर्षीय पुत्र भोला बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गाँव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शिव शरन और पायलेट गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
