उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2027 के अंतर्गत आज विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जीआईसी स्थित बूथ संख्या 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 तथा श्री नागा निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 65, 66, 67 एवं 68 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बूथों पर तैनात बीएलओ से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची में संशोधन संबंधी कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रभावी कार्यवाई की जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ निर्वहन करें तथा आमजन को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें तथा नाम छूटने अथवा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कराएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share