उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरसी गांव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार दो ब्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी स्वर्गीय बिहारी लाल का 50 वर्षीय पुत्र राम सागर गांव निवासी शिव लाल का 55 वर्षीय पुत्र नोखे लाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के फरसी गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से टकराकर दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राम सागर को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित व पायलेट हरी बाबू के साथ तो वही नोखे लाल को दूसरी सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश और पायलेट सुभाष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने राम सागर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर नोखे लाल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share