उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने जनपद में रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू किए हैं। 24 नवंबर को जनपद रायबरेली के सलोन स्थित गंगा घाट पर मुख्य स्नान पर्व आयोजित होने के साथ ही जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, बांदा एवं हमीरपुर की ओर से चौडगरा, कानपुरपुर, बक्सर मोड़ होते हुए गंगा पुल के रास्ते उन्नाव एवं लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर से कानपुर, रमादेवी एवं जाजमऊ गंगा पुल होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। वैकल्पिक रूप से चौडगरा, कल्याणपुर, लखनऊ बाईपास, फतेहपुर सातमील असनी गंगा पुल-लालगंज मार्ग से भी वाहन अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यह डायवर्जन 23 नवंबर शाम चार बजे से 24 नवंबर रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह फतेहपुर से हुसैनगंज सातमील डलमऊ गंगा पुल होते हुए जनपद रायबरेली जाने वाले भारी वाहनों को सातमील से असनी गंगा पुल एवं लालगंज मार्ग से रवाना किया जाएगा। वापसी के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 23 नवंबर दोपहर दो बजे से 25 नवंबर दोपहर दो बजे तक लागू रहेगी। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान मिटौरा बाईपास से भिटौरा घाट तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध 24 नवंबर को सुबह एक बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें तथा वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। यातायात पुलिस का संदेश: आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
