उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस के जिला महा सचिव मनोज गुप्ता उर्फ घायल के निधन पर आज कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में कांग्रेसियों ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के पहले आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में होने जा रहे संविधान बचाओ मार्च में कार्यकर्ताओं के पहुंचने व शिरकत करने के बाबत विचार, विमर्श होने के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने स्वर्गीय साथी को दुखी मन से श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित सभा में पुनः अध्यक्षता की कमान पाये जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष दोनों ने कार्यकर्ताओं द्वारा अपना स्वागत कराने से मना कर दिया गया। सभा में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने स्वर्गीय मनोज घायल को एक अति निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका निधन अब भी अविश्वसनीय लगता है जिसकी पूर्ति कर पाना असंभव है वहीं दूसरी ओर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि मनोज घायल जी की सहृदयता दिल को छूने वाली थी जो अब हमसे दूर जा चुकी है उन्होंने आगे कहा कि स्व. घायल कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ हौसला अफजाई करते थे जो अब महज उदाहरण बन कर रह गया।
सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, फजलुर्रहमान असलम, शिवा कांत तिवारी, राजू लोधी, इंजी. डी पी दुबे, राम नरेश महराज, राजीव लोचन निषाद, ओम प्रकाश कोरी, ब्रजेश मिश्रा, प्रकाश पांडेय, अरुण जायसवाल, उदित अवस्थी,सैयद सहाब अली, बसीर अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला,राजन तिवारी,चौधरी मोइन राइन, रेखा पासवान, शकीला बानो, अब्दुल रज्जाक, इंद्र जीत लोधी,अकरम काले, धर्मेंद्र सिंह, रमजान अहमद, इलियास अहमद, वकील खान,हम्माद हुसैन,आदि बहुसंख्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share