उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात राजधानी एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जिला छपरा साखा थाना इसुआपुर गांव प्रिपहिया निवासी दीपलाल महतो का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत महतो दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि मंगलवार की रात खागा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share