उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के समीप अचानक सामने आए जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार का 34 वर्षीय पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक अपने गांव से चन्द कदम आगे पहुंची तभी अचानक सामने जानवर ने उसकी बाइक टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक दीपक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
