उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पाण्डु नदी बक्सर रोड पर बुधवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पति बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मजरे भाऊपुर निवासी कृष्ण कुमार अपनी 42 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बक्सर अंतिम संस्कार में जा रहे थे।

जैसे ही ये लोग पाण्डु नदी बक्सर रोड पर पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे राजेश्वरी की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं बाइक चालक पति हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के घर पर मातम छा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share