उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर मोहल्ले में युवक ने मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ला निवासी राम शरन के 24 वर्षीय पुत्र बिपिन ने मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत निकलने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो डॉक्टर ने शव मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मौसी के लड़के ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक पढ़ाई लिखाई के बाद नौकरी के तलाश में भटक रहा था। सफलता न मिलने से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था सायद इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
