उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 22 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाने के झाड़ी रामपुर चक्की गांव निवासी अशोक का पुत्र सर्वेश अपने साथी मंगल पुत्र बैजनाथ 25 वर्ष के साथ बाइक से शहर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग कोराई मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सर्वेश की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं मंगल गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!