उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गाँव में घर से निकले 23 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। जानकारी के अनुसार ममरेजपुर गांव निवासी चंद्रपाल लोधी का पुत्र अर्जुन कुमार लोधी कल शाम घर से यह कहकर निकला कि वह गौसपुर गांव जा रहा है। उसके बाद उसका कोई पता न चला।

आज सुबह जब गांव वाले शौचक्रिया के लिए जा रहे थे तो गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से अर्जुन का शव लटका देख परिजनों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। जिस पर रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। तभी सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!