उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा गाँव में मंगलवार की दोपहर करंट की चपेट में आ जाने से जहां 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई वहीं पति गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी विनोद कुमार गुप्ता का 30 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता व उसकी 25 वर्षीय पत्नी पूजा गुप्ता आज दोपहर नहा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई।

जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं शोर-शराबे पर पहुंचा पति भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उधर परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए हथगाम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर परिजन महिला व उसके पति को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाये। जहाँ शिवम गुप्ता को शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गये।

वहीं शव को सदर अस्पताल मार्च्युरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share