उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने क्षेत्र के रमवां रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी रामबली मौर्या का पुत्र विनोद कुमार मौर्या आज सुबह शौचक्रिया के लिए जा रहा था। जब वह रमवां रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रिया व पत्नी सुनैना को छोड़ गया है सभी का रोरोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!