उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 42 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी स्व0 हनुमान का पुत्र अनिल किसी काम से जा रहा था। तभी एनएच-2 में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहूँची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहूँचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत चिन्ता जनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!