उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ऐरायां ब्लॉक के ग्रामसभा मोहम्मदपुर गौती का मजरा दावतपुर गांव में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर वर्ष का निःशुल्क आयोजन किया गया। वहीं ऐरायां ब्लॉक के भाकियू (अरा) ब्लॉक युवा अध्यक्ष विवेक कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर गौ पूजनकर कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान पशु चिकित्सक डॉक्टर दिनेश कटियार ने पशु आरोग्य शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को कृत्रिम गर्भाधान अपनाना चाहिए। साथ ही साथ अपनी आमदनी को बढ़ानी चाहिए। आगे उन्होंने किसानों को संतुष्ट कराते हुए बताया कि किसानों को उत्पादन एवं नश्ल में गुणवत्ता बढानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि पशुओं का निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराया गया और साथ ही साथ उनके द्वारा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को और भी जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान 350 भेड़, 200 बकरीयां, 205 भैंस व 11गायों का इलाज भी किया गया। इस मौके पर भाकियू(अरा) ब्लांक युवा अध्यक्ष विवेक कुमार, डाक्टर दिनेश कटियार पशु चिकित्सक, मुस्ताक, रामचन्द्र, राजेश, मीना देवी, नाजिया, रेहाना, ज्ञान सिंह, जितेंद्र पाल, कैलाश, दिनेश, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!