G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गाँव मे पारिवारिक कलह के चलते एक 32 वर्षीय युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जब युवक के ज़हर खाने की जानकारी हुई तो सभी मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दिया मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गाँव निवासी 32 वर्षीय राकेश पुत्र श्यामलाल ने आज पारवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ज़हरीला पदार्थ खाने से युवक की जब हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सरकरीं एम्बुलेंस को फोन कर घटना की परिजनों ने जानकारी दिया। मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन तुरन्त प्राइवेट एम्बुलेंस से युवक को कानपुर के लिए लेकर निकल गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share