उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादाद गाँव मे एक 20 वर्षीय नव युवक ने माँ से झगड़ा कर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को नव युवक द्वारा ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई। परिजनों ने इसकी सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकरीं एम्बुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार आज थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादाद गाँव निवासी 20 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र जियालाल का अपनी माँ सीमा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुरेश कुमार नें ग़ुस्से में आकर घर मे रखी हुई मिर्गी की दवा की डिब्बी से ज़्यादा तादाद में दवा खा लिया। जिसके चलते नव युवक की हालत बिगड़ने लगी तो इस बात की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन तुरन्त इलाज के लिए सरकरीं एम्बुलेंस से सुरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नव युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!