उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आये भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर में हुए कांड पर प्रदेश सरकार बड़ा बयान देते हुए कहा कि बुलडोजर के नाम पर चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाले लोगों ने ही माँ बेटी पर बुलडोजर चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया और लोगों में भय पैदा कर सरकार चला रहे है।

जिले के शहर स्थित नहर कालोनी परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कानपुर में हुआ माँ बेटी की मौत पर प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि लोगों में इतना भय पैदा कर दिया जाए कि लोग आपसे सवाल न कर सके, उसका अधिकारी पूरा करता है और अधिकारी अपने तरह से चलाते हैं।

प्रदेश सरकार हिंदूवादी होने का दावा करती है और सबसे पहले ग्राम समाज की जमीन खाली कराने गई टीम ने जेसीबी मशीन से शिवलिंग को तोड़ा फिर मंदिर को तोड़कर नष्ट कर दिया। यह किस बात के हिन्दू नेता है। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ी बात यह कि जब झोपड़ी में आग लगी थी तो आग बुझाने के बजाए उस पर बुलडोजर चढ़ा दिया।जिसमें दबकर माँ बेटी की जलकर मौत हो गई। यह सब प्रदेश सरकार भय बनाना चाहती है

उन्होंने कहा कि वह अगर पीड़ित परिवार ग्राम समाज के जमीन पर रह रहा था और एक महीने पहले खाली कराने को कहा था तो उनको ग्राम समाज की जमीन पर घर बनाने के लिए पट्टा कर देते क्योंकि ग्राम समाज की जमीन गरीब निर्धन परिवार के लिए ही होती है कि उनको पट्टा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बुलडोजर के नाम पर वोट लिया और चुनाव जीता उसके बाद बुलडोजर चढ़ाकर माँ बेटी की बली चढ़ा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!