G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर होली पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न 05 खाद्य परिसरों से नमूने संग्रहित किये गए। गीता इंटरप्राइजेज, यू०पी०एस०आई०डी०सी० सौरा, मलवां से कचरी के 02 नमूने संग्रहित किये गये एवं शेष 460 किलोग्राम कचरी को मौके पर ही सीज किया,

जिसकी अनुमानित कीमत रु0 16100 है, महेश पेड़ा बड़ाहार दुर्गागंज से पनीर व छेना मिठाई का एक-एक नमूना संग्रहित किया, महेश किराना, दुर्गागंज से सरसो के तेल का एक नमूना संग्रहित किया एवं शेष 12 लीटर सरसों के तेल को मौके पर सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत रू0 1680 है। उक्त संग्रहित किये गये नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट होने के उपरान्त बाद सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाई की जायेंगी। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नहीं करने के कड़े निर्देश दिये गये।

मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार यादव, रवि शेखर कुशवाहा, राम बाबू, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share