उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा एकारी मोड़ के समीप एनएच-2 में पैदल घर जा रहे 35 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाने के चकबरारी बिलन्दा गांव निवासी स्व0 रामचन्द्र गौड का पुत्र सरदचन्द्र गौड जिसकी परदेशी ढाबा के बगल में पान की गुमटी है। रोज की भांति रात डेढ़ बजे दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था जब वह रोड़ पार करने लगा उसी समय तेज रफ्तार आ रहा अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ निकल गया।

जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी पीछे पत्नी पूजा, आठ वर्षीय पुत्र राजू व बारह वर्षीय पुत्री खुशी को छोड गया है सभी का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share