G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर खागा तहसील में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये प्राप्त शिकायतों का सात दिन के अन्दर हरहाल गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, कार्यवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 शिकायती पत्र शिकायतकर्ताओ से प्राप्त हुए के सापेक्ष 12 का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी खागा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चकबन्दी अधिककारी, तहसील दार खागा, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, उपनिदेशक कृषि, जिलास्तरीय अधिकारियो सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share